मारुति कार और डंपर की आपस में भिड़ंत, कार सवार पति-पत्नी की मौत

Edited By Ramkesh,Updated: 26 Mar, 2022 02:32 PM

maruti car and dumper collide car riding husband and wife died

जिले में आगरा- अलीगढ़ मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब  एक तेज रफ्तार मारुति कार और डंपर की आपस में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर दौड़े। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।

हाथरस: जिले में आगरा- अलीगढ़ मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब  एक तेज रफ्तार मारुति कार और डंपर की आपस में भिड़ंत हो गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर दौड़े। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने कार सवार पति- पत्नी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रुप से घायल बच्ची को अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक मामला हाथरस जिले के कोतवाली क्षेत्र Nh 93 स्थित लहरा  गांव  के निकट का बताया जा रहा है। जहां पर कार में सवार होकर एक परिवार शहर की तरफ जा रहा था। जहां पर तेज रफ्तार डंपर और कार की भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक दो को मृतक अवस्था में अस्पताल में लाया गया था। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

PunjabKesari

पुलिस ने बताया मामले की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची। घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो चुकी थी। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है। विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!