नींद खुली तो खो बैठा आपा! पत्नी से झगड़े के बाद चाय पी और खुद को मार ली गोली, हाथरस में सनसनी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 May, 2026 08:04 AM

man committed suicide by shooting himself after a fight with his wife in hathras

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में सुबह के समय जगाने को लेकर पत्नी से हुए झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने बताया कि सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के रामपुर बट्टारी गांव निवासी 35 वर्षीय...

Hathras News: हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र में सुबह के समय जगाने को लेकर पत्नी से हुए झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित पाठक ने बताया कि सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के रामपुर बट्टारी गांव निवासी 35 वर्षीय लालू को बुधवार की सुबह उसकी पत्नी आशा देवी ने जगा दिया था, जिसे लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था। उन्होंने बताया कि लालू चाय पीने के बाद गुस्से में अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद करके तमंचे से सिर में गोली मार ली।

ये भी पढ़ें:- 27 गाड़ियां या सिर्फ अफवाह? भ्रामक पोस्ट कर फंसे सोशल मीडिया यूजर्स, भदोही पुलिस ने दर्ज की FIR

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पाठक ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी और मोहल्ले के कुछ लोगों ने कमरे का दरवाजा खोला तो अंदर बिस्तर पर लालू का खून से लथपथ शव मिला। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!