27 गाड़ियां या सिर्फ अफवाह? भ्रामक पोस्ट कर फंसे सोशल मीडिया यूजर्स, भदोही पुलिस ने दर्ज की FIR

Edited By Anil Kapoor,Updated: 21 May, 2026 07:23 AM

case filed for posting misleading content regarding minister s convoy

पुलिस ने राज्य मंत्री ए. के. शर्मा की हालिया भदोही यात्रा के दौरान उनके काफिले में 27 वाहन होने का भ्रामक दावा सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, क्षेत्रीय...

Bhadohi News: पुलिस ने राज्य मंत्री ए. के. शर्मा की हालिया भदोही यात्रा के दौरान उनके काफिले में 27 वाहन होने का भ्रामक दावा सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, क्षेत्रीय लेखपाल (राजस्व अधिकारी) हरिकेश की शिकायत पर मंगलवार को ज्ञानपुर कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 (मानहानि) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

बात खरी है संदेश पर पुलिस का खुलासा: काफिले में 27 नहीं, सिर्फ 3 वाहन थे
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी ने कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर बात खरी है शीर्षक से प्रसारित संदेशों में दावा किया गया कि उत्तर प्रदेश के ऊर्जा-शहरी विकास मंत्री एवं भदोही के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा 27 वाहनों के काफिले के साथ यात्रा कर रहे थे। त्यागी ने बताया कि शर्मा ने 15 मई को जिले में आंधी और बारिश से हुई घटनाओं के बाद भदोही का दौरा किया था। इन घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।

पीड़ितों को मुआवजा और छवि खराब करने की साजिश का आरोप
पुलिस अधीक्षक के अनुसार, दौरे के दौरान मंत्री ने आंधी से हुए नुकसान की समीक्षा की और राजस्व अतिथि गृह में मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि के चेक सौंपे। उन्होंने कहा कि इस दौरान मंत्री के साथ केवल तीन वाहन थे। पुलिस का आरोप है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित इन संदेशों का उद्देश्य सरकार और प्रशासन की छवि खराब करना तथा लोगों को गुमराह करना था।

मामले की विस्तृत जांच शुरू, PM की किफायत अपील से जुड़ा था दौरा
त्यागी ने कहा कि ज्ञानपुर कोतवाली प्रभारी अंजनी कुमार राय को मामले की विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं। मंत्री का यह दौरा ऐसे समय हुआ, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के अनुरूप कई नेताओं और अधिकारियों ने पेट्रोल-डीजल की खपत और अन्य खर्चों में कटौती के उपाय अपनाने शुरू किए हैं। प्रधानमंत्री की यह अपील पश्चिम एशिया और दुनिया के अन्य हिस्सों में जारी संघर्षों के मद्देनजर आई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!