मैनपुरी नवोदय में छात्रा की मौत, परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर लगाया हत्या का आरोप

Edited By Deepika Rajput,Updated: 17 Sep, 2019 12:41 PM

mainpuri navodaya student dies

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी स्थित नवोदय विद्यालय में हॉस्टल के कमरे से 11वीं की एक छात्रा का शव मिला। छात्रा के परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर उसकी बुरी तरह पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

मैनपुरीः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी स्थित नवोदय विद्यालय में हॉस्टल के कमरे से 11वीं की एक छात्रा का शव मिला। छात्रा के परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर उसकी बुरी तरह पिटाई कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, नवोदय विद्यालय भोगांव में 11वीं की छात्रा अनुष्का पांडेय का शव सोमवार सुबह उसके हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला। उसके कुछ सहपाठियों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। अनुष्का के परिजनों ने विद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को इतना मारा-पीटा गया कि उसकी मौत हो गई। बाद में शव को पंखे पर फांसी से लटका दिया गया। शव पर चोट के कई निशानों से यह जाहिर भी होता है कि छात्रा के साथ मारपीट की गई थी।

सुसाइड नोट में कही ये बात
बता दें कि, मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लिखा गया है कि वह माता-पिता व अपने भाई से बहुत प्यार करती है। उसने कहा कि 8वीं में मुझसे एक गलती हो गई। इसके बाद से मुझ पर कोई विश्वास नहीं करता। जो काम किया था उसकी सजा मिल चुकी थी, लेकिन जो नहीं किया उसका भी आरोप लगता है।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर प्रधानाचार्य सुषमा सागर और एक छात्र अजय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!