राहुल गांधी के अधकचरे ज्ञान को कांग्रेस समेत पूरा देश झेल रहा है: महेंद्र नाथ पांडेय

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 18 Sep, 2021 11:08 AM

mahendra nath pandey says the entire country including congress

चंदौली (Chandauli) के सांसद व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय (Mahendra Nath Pandey) ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अधकचरे ज्ञान को कांग्रेस समेत पूरा देश झेल रहा है।...

चंदौली: चंदौली (Chandauli) के सांसद व केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय (Mahendra Nath Pandey) ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अधकचरे ज्ञान को कांग्रेस समेत पूरा देश झेल रहा है। विपक्ष की दोहरी मानसिकता लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का शाब्दिक ज्ञान बहुत कमजोर है। उनका अंग्रेजी (English) का ज्ञान कमजोर और हिंदी का ज्ञान इतना ही कमजोर है कि उन्होंने जो शब्द बोला है, उनको उस शब्द का उन्हें अर्थ ही नहीं मालूम है कि यह किसके लिए प्रयोग किया जाता है। एक वैचारिक एक देश दुनिया की सबसे बड़ी पॉलीटिकल पार्टी (Political party) को इस तरह का शब्द का उपयोग करना एक पुराने दल के वरिष्ठ नेता को शोभा नहीं देता। दुर्भाग्य कि वह अपने अधकचरे ज्ञान के चलते कांग्रेस (Congress) पर पड़े हुए हैं, कांग्रेसी भी झेल रही है तो उनके बयान को हम लोग भी झेल रहे हैं।
PunjabKesari
वहीं अखिलेश यादव (Akhilesh yadav) के ईवीएम (EVM) और डीएम (DM) को लेकर दिए बयान पर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि ​समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) जब उत्तर प्रदेश में शासन में रही है तो बेईमानी सरकारी तंत्र के दुरुपयोग के लिए अनेक चीजें लोगों के जहन में आज भी याद हैं। ऐसे लोगों को लगता है कि उसी तरह की बातें याद आ जाती हैं। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार, मोदी की सरकार (Modi government), हमारी पार्टी का लोकतंत्र में विश्वास है। जब इनके पक्ष में फैसला हो जाता है तो यह अपने ईवीएम पर दिए गए बयानों पर पलट कर भी नहीं बोलते और जब इनके पक्ष में नहीं जनता का जनादेश भाजपा या राजग गठबंधन के पक्ष में होता है मोदी जी के पक्ष में होता है तो इनको ईवीएम में खामियां नजर आती है।
PunjabKesari
गोमती नदी (Gomti river) किनारे विश्वकर्मा भगवान (Vishwakarma Bhagwan) की मूर्ति लगवाने के अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि यह तो हमारी राह पर सब लोग चल रहे हैं। ऐसे कदमों का स्वागत है। देश के महापुरुषों का सम्मान करना ऋषि-मुनियों का सम्मान करना विश्वकर्मा भगवान का सम्मान करना इसके पहले लोगों का ध्यान नहीं था। तो यह सब चीजें हम और हमारे विचारधारा हमारे संगठन हमारा विचार परिवार इन सब चीजों को रखता रहा है। पहले वह इसकी आलोचना करते थे। हम जो रास्ते तय करते हैं उस रास्ते पर चल रहे हैं। इसलिए हमें ऐसे कदमों पर कोई आपत्ति नहीं उनका स्वागत है। वह करें बस इतना ही है की केवल चुनावी मौसम में यह काम ना करें हमेशा के लिए अपने मन में संस्कार डालें।
PunjabKesari
बता दें कि पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में शामिल भारी उद्योग मंत्री और चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्र पांडेय शुक्रवार देर शाम डीडीयू नगर के गुरुद्वारे में पहुंचे। यहां उन्होंने अरदास करते हुए पीएम मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। सिख समाज के लोगों ने केंद्रीय मंत्री को तलवार भेंट कर सम्मानित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!