MahaKumbh 2025: मकर संक्रांति आज, पहला अमृत स्नान जारी; देखें अद्भुत नजारा...

Edited By Pooja Gill,Updated: 14 Jan, 2025 08:36 AM

mahakumbh 2025 makar sankranti today

Maha Kumbh 2025: पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व पर कल श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा देखने को मिली। करोड़ों की संख्या में लोग संगम तट पर उमड़े और आस्था की डुबकी लगाई। मकर संक्रांति पर अब महास्नान यानी ‘शाही स्नान' का अद्भुत नजारा देखने को मिल...

Maha Kumbh 2025: पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व पर कल श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा देखने को मिली। करोड़ों की संख्या में लोग संगम तट पर उमड़े और आस्था की डुबकी लगाई। मकर संक्रांति पर अब महास्नान यानी ‘शाही स्नान' का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। ‘शाही स्नान' को इस बार ‘अमृत स्नान' नाम दिया गया है। आज महानिर्वाणी एवं अटल अखाड़े के संत डुबकी लगा रहे हैं। भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे हुए है।

PunjabKesari
शाही स्नान का महत्व
महाकुंभ में शाही स्नान का अपना एक विशेष महत्व है। यह स्नान विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों द्वारा एक निश्चित समय पर किया जाता है। इस दौरान लाखों श्रद्धालु भी गंगा में डुबकी लगाते हैं, जिससे एक अद्भुत और दिव्य वातावरण बनता है। मान्यता है कि इस दिन शाही स्नान करने और दान करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है।

PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक, महाकुम्भ मेला प्रशासन पूर्व की मान्यताओं का पूरी तरह अनुसरण करते हुए सनातन धर्म के 13 अखाड़ों को ‘अमृत स्नान' में स्नान क्रम भी जारी किया गया है और सभी अखाड़ों को इसकी जानकारी दे दी गई है। बयान के मुताबिक, यह व्यवस्था मकर संक्रांति और बसंत पंचमी के ‘अमृत स्नान' के लिए जारी हुई है। देखें अखाड़ों के परंपरा गत पूर्व  से निर्धारित क्रम के अनुसार अमृत स्नान से  संबंधित समय सारिणी....

PunjabKesari
सन्यासी     

1. श्री पंचायती अखाङा महानिर्वाणी एवं श्री शंभू पंचायती अटल अखाङा – 06:15
     
2. श्री तपोनिधि पंचायती श्री निरंजनी अखाङा, एवं श्री पंचायती अखाङा आनन्द – 07:05

3. श्री पंचदशनाम जूना अखाङा एवं श्रीपंचदशनाम आवाहन अखाङा तथा श्री पंचाग्नि अखाङा – 08:00

बैरागी     
1. अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाङा – 10:40

2. अखिल भारतीय श्री पंच दिगम्बर अनी अखाङा – 11:20

3. अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाङा – 12:20

उदासीन
1. श्री पंचायती नया उदासीन अखाङा – 13:15

2. श्री पंचायती अखाङा, बङा उदासीन, निर्वाण – 14:20

3. श्री पंचायती निर्मल अखाङा – 15:40


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!