Magh Purnima: वाराणसी के घाटों पर गंगा स्नान के लिए उमड़ा जनसैलाब, 2 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Edited By Pooja Gill,Updated: 24 Feb, 2024 03:31 PM

magh purnima crowd gathered at the ghats

Magh Purnima 2024: आज शनिवार यानी 24 फरवरी को माघ पूर्णिमा का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज माघ पूर्णिमा स्नान पर्व का पांचवा स्नान पर्व है। आज के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं...

Magh Purnima 2024: आज शनिवार यानी 24 फरवरी को माघ पूर्णिमा का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज माघ पूर्णिमा स्नान पर्व का पांचवा स्नान पर्व है और आज के दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस अवसर पर सुबह से ही वाराणसी के घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और करीब 2 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है।

PunjabKesari
बता दें कि पौष पूर्णिमा से शुरू हुआ कल्पवास भी माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व के साथ खत्म होता है। इसलिए स्नान पर्व को कल्पवासियों का स्नान पर्व भी कहा जाता है। आज के दिन का महत्व यह भी है कि आज के दिन भगवान विष्णु भी गंगा में अदृश्य रूप से स्नान करते हैं। जितने भी श्रद्धालु आज आस्था की डुबकी लगाते हैं। उनको वो आशीर्वाद देते हैं और सभी श्रद्धालुओं की मनोकामना भी पूरी होती है।

PunjabKesari
आज भोर से ही वाराणसी के घाटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ गया और यह सिलसिला अभी तक जारी है। आसपास के जिलों से किसानों और ग्रामीणों का रेला ट्रेन और बसों से लगातार आ रहा है। आसपास के इलाकों से श्रद्धालु पैदल भी पहुंच रहे हैं और घाटों पर स्नान कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

PunjabKesari
काशी में गंगा के साथ ही गंगा गोमती के तट पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे। माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए सुबह में 51 मिनट का सर्वोत्तम मुहूर्त रहा। माघ पूर्णिमा आज शाम को 5:59 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि में माघी पूर्णिमा का स्नान, दान और अनुष्ठान सुबह से किया जा रहा है। पूर्णिमा पर स्नान, दान और पुण्य का विशेष महत्व है। स्नान और दान के लिए सुबह 5:11 बजे से सुबह 6:02 बजे तक का मुहूर्त सर्वाधिक शुभ रहा।

PunjabKesari
माघी पूर्णिमा स्नान के साथ ही श्रद्धालुओं का एक महीने का कल्पवास का संकल्प भी पूरा हो गया। 54 दिनों तक माघ मेले में पड़ने वाले अब तक पांच प्रमुख स्थानों में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!