हापुड़ में होटल से न्यूड भागा प्रेमी… हाईवे पर 200 मीटर लगाई दौड़: शादीशुदा महिला से मिलने आया था, पति पहुंचा तो मचा हड़कंप

Edited By Mamta Yadav,Updated: 25 Jul, 2025 01:12 AM

lover ran from hotel in hapur ran 200 meters on highway

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक सनसनीखेज और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार को एक प्रेमी होटल में शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। जैसे ही महिला का पति और ससुराल पक्ष वहां पहुंचा, प्रमी होटल से न्यूड भागा और हाईवे...

Hapur News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक सनसनीखेज और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार को एक प्रेमी होटल में शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। जैसे ही महिला का पति और ससुराल पक्ष वहां पहुंचा, प्रमी होटल से न्यूड भागा और हाईवे पर करीब 200 मीटर तक दौड़ लगाई और फिर खेतों में जाकर छिप गया। यह नजारा हाईवे पर मौजूद लोगों के लिए चौंकाने वाला था।
PunjabKesari
होटल में शादीशुदा महिला के साथ हम बिस्तर था युवक
दरअसल, आरोपी युवक होटल में एक शादीशुदा महिला के साथ हम बिस्तर था। खोजबीन करते हुए महिला का पति और उसके परिजन होटल में पहुंच गए। उन्होंने होटल कर्मचारी से कमरा खुलवाया। जैसे ही महिला और उसके प्रेमी ने परिजनों को देखा, उनके होश उड़ गए। महिला के पति ने आरोपी युवक की पिटाई की। तभी वह बिना कपड़ों के ही होटल से भाग निकला। घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है। महिला ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर छेड़खानी, रेप का केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
PunjabKesari
महिला का पति से चल रहा विवाद
बता दें कि गढ़ चौपला के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। उसने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी से अफेयर है। गुरुवार की दोपहर में पत्नी सिंभावली क्षेत्र के एक होटल में पहुंची। इसकी भनक लगते ही पति अपने परिजन और रिश्तेदारों को लेकर वहां पहुंच गया। जैसे ही कमरे का ताला टूटा, अंदर का दृश्य देखकर सभी दंग रह गए।
PunjabKesari
न्यूड हालत में सीढ़ियों से उतरते हुए हाईवे पर प्रेमी ने लगाई दौड़
पत्नी गढ़ चौपला के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ हम-बिस्तर थी। पति और ससुरालीजनों को देख पत्नी बाथरूम में घुस गई। प्रेमी को दबोचने का प्रयास किया गया तो वह कपड़ों के बिना ही नग्न हालत में होटल के कमरे से निकलकर सीढ़ियों से उतरते हुए हाईवे पर दौड़ लगाने लगा। खेत में जाकर छिप गया आरोपी युवक महिला का पति और परिजन आरोपी युवक का पीछा करते हुए वीडियो भी बनाते रहे। आरोपी नेशनल हाईवे की सर्विस रोड से होकर खेत में जाकर छिप गया। उसे नग्न हालत में देख राहगीरों की भीड़ भी हैरत में पड़ गई।

महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर लगाया रेप का आरोप
महिला ने थाने में शिकायत की है। उसने पुलिस से बताया, आरोपी दानिश थाना गढ़मुक्तेश्वर में काली मंदिर के पास का रहने वाला है। उसने कुछ बात करने के लिए बुलाया था। इसके बाद उसे बहला फुसला होटल ले गया। जहां उसने शादी का झांसा देकर छेड़खानी की। इसका वीडियो भी बना लिया। शोर मचाने पर दानिश मौके से भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सीओ वरुण मिश्रा का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल कराई जा रही है। संबंधित पक्षों की तरफ से तहरीर आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!