Loksabha Election 2019: एक नजर लालगंज लोकसभा सीट पर

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 May, 2019 03:22 PM

lalganj lok sabha seat

लालगंज उत्तरप्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में एक लोकसभा सीट है। आपको बता दें कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित लालगंज संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ जिले में आता है और यह उप जिला भी है। अगर बात लालगंज लोकसभा सीट के राजनीतिक इतिहास की करें तो इस...

लालगंज उत्तरप्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में एक लोकसभा सीट है। आपको बता दें कि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित लालगंज संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ जिले में आता है और यह उप जिला भी है। अगर बात लालगंज लोकसभा सीट के राजनीतिक इतिहास की करें तो इस सीट पर पहली बार साल 1962 में चुनाव हुए औ प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के विश्राम प्रसाद ने जहां से जीत हासिल की। वहीं साल 1967 और 1971 के चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की तो 1977 में भारतीय लोकदल ने चुनाव जीता और 1980 में JNPS के छागुर ने जीत हासिल की। जिसके बाद अगले तीन चुनावों में रामधन जीत हासिल की। जिसमें वो 1984 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े तो 1989 और 1991 में जनता दल के टिकट पर। वहीं 1996 में बलि राम ने बहुजन समाज पार्टी को लालगंज में पहली बार जीत दिलाई।
PunjabKesari
साल 1998 में दरोगा प्रसाद सरोज ने बसपा को हराकर लालगंज में समाजवादी पार्टी की जीत का सूखा ख़त्म किया, लेकिन अगले ही साल 1999 में हुए चुनाव में बसपा ने सपा को हराकर अपनी पिछली हार का बदला ले लिया। 2004 में सपा के दरोगा प्रसाद और 2009 में डॉक्टर बलि राम चुनाव जीतकर लालगंज के सांसद के रूप में निर्वाचित हुए। लेकिन साल 2014 में भारतीय जनता पार्टी की नीलम सोनकर ने जीत हासिल की। 2019 के चुनाव में इस सीट से बीजेपी ने मौजूदा सांसद नीलम सोनकर को टिकट दिया है तो गठबंधन की ओर से बसपा ने संगीता आजाद को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने युवा पंकज मोहन सोनकर को अपना उम्मीदवार बनाया है।

लालगंज सीट में आती हैं 5 विधानसभा सीटेंPunjabKesari
लालगंज लोकसभा सीट के तहत 5 विधानसभा अतरौलिया, निजामाबाद, फूलपुर पवई, दीदारगंद और लालगंज सीटें आती हैं। ये सभी विधानसभा सीटें आजमगढ़ जिले में आती हैं।

जानिए, लालगंज से कितने मतदाता करेंगे मत का प्रयोग
PunjabKesari
2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में लालगंज सीट पर कुल 17 लाख 26 हजार 680 वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 20 हज़ार 894 है। जबकि महिला वोटरों की संख्या 8 लाख 5 हज़ार 746 है। वहीं ट्रांस जेंडर वोटरों की संख्या 40 है।

डालिए, एक नजर 2014 के लोकसभा चुनाव पर
PunjabKesari
लालगंज लोकसभा सीट पर 2014 में बीजेपी की नीलम सोनकर ने 3 लाख 24 हजार 16 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। वहीं सपा की बचई सरोज 2 लाख 60 हजार 930 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं थी। वहीं बसपा के बलिराम 2 लाख 33 हजार 971 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

एक नजर 2009 के लोकसभा चुनाव पर
PunjabKesari
2009 के लोकसभा चुनाव बलिराम बसा चुनाव जीते। बलिराम को कुल 2 लाख 7 हज़ार 998 वोट मिले। दूसरे नंबर पर बीजेपी की नीलम सोनकर रही और उन्हे 1 लाख 68 हजार 50 वोट मिले थे। वहीं सपा के दरोगा प्रसाद सरोज 1 लाख 47 हजार 182 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

2004 के लोकसभा चुनाव में सपा ने मारी बाजी
PunjabKesari
2004 के लोकसभा चुनाव में सपा के दरोगा प्रसाद सरोज ने जीत हासिल की और उन्हे 2 लाख 83 हजार 473 वोट मिले। वहीं बसपा के बलिराम 2 लाख 40 हजार 742 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जबकि बीजेपी के कल्पनाथ को 1 लाख 62 हजार 466 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहना पड़ा था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!