"झोपड़ी में पैदा हुई बच्ची अब राष्ट्रपति बनेगी" द्रौपदी मुर्मु को लेकर बोले केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 25 Jun, 2022 01:28 PM

kerala governor arif mohammad khan said about draupadi murmu

राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। इस पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ने कहा कि द्रौपदी मुर्मु को प्रेरणादायक

मेरठ: राष्ट्रपति चुनाव के लिए NDA की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। इस पर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ख़ान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ने कहा कि द्रौपदी मुर्मु को प्रेरणादायक शख्सियत बताया।

मेरठ पहुंचेे आरिफ मोहम्मद ख़ान कहा कि द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी जश्न मनाने का समय है, क्योंकि आने वाले समय में झोपड़ी में पैदा होने वाली बच्ची भारत की राष्ट्रपति बनेगी। उन्होंने कहा कि द्रौपदी जी देश के आदिवासी समाज की सक्षम महिला हैं। ये एक ऐसा फैसला है, जिसका जश्न सभी को मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी सेवा का लंबा रिकॉर्ड है। वो टीचर रही हैं, विधायक-मंत्री रही हैं। बहुत ही सक्षम महिला हैं। उन्होंने कहा कि झोपड़ी में पैदा होने वाली एक बच्ची आने वाले जुलाई में भारत की राष्ट्रपति होंगी। ये सभी के लिए रोमांचित करने वाली बात है।

ख़ान ने कहा कि हमारी संस्कृति की पहचान हमारी आत्मा से है। इंसान के अंदर संभावनाएं अनंत है। आरिफ मोहम्मद ख़ान ने कहा कि द्रौपदी मुर्मु की उम्मीदवारी सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के नारे को अनुवादित करता है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!