झांसीः खपरार बांध में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Edited By Pooja Gill,Updated: 15 Dec, 2022 04:32 PM

jhansi death of two brothers due to drowning

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां पर रक्सा थाना क्षेत्र में खपरार बांध में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जब इस हादसे की जानकारी परिवार वालों को हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया...

झांसी ( शहजाद खान ): उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां पर रक्सा थाना क्षेत्र में खपरार बांध में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। जब इस हादसे की जानकारी परिवार वालों को हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं, इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और शवों की तलाश में जुट गई। करीब 18 घंटे बाद गुरुवार सुबह दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया।

बता दें कि यह घटना जिले के रक्सा थाना क्षेत्र में खपरार की है। यहां पर बांध में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दरअसल, जनपद के रक्सा थाना क्षेत्र के सिजवाहा गांव निवासी भारती अपने चार बच्चों के साथ रहती है। वह अपने दो बेटों विजय (11) और रोहित (9) के साथ अपने जीजा बाबूलाल से मिलने रक्सा के हेब्दा मजरा आई थी। बुधवार को बाबूलाल खेत पर गया था। उसके साथ विजय और रोहित भी खेत पर पहुंच गए। खेत से थोड़ी दूर में खपरार बांध है। दोपहर एक बजे बाबूलाल खाना लेने के लिए घर पर आ गया। बच्चे खेत से बांध को देखने के लिए पहुंच गए। वहां मछुआरों ने अंदर जाने के लिए कई ट्यूब रखी थी। दोनों उसी में बैठकर बांध के अंदर पहुंच गए और डूब गए।

PunjabKesari
 
पुलिस ने 18 घंटे के बाद बरामद किए शव
इस घटना की जानकारी जब पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चों की तलाश शुरू की। करीब 18 घंटे बाद गुरुवार सुबह दोनों के शवों को बरामद किए गए। शव मिलने के बाद घर में मातम पसर गया। वहीं, पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करा कर आगे की कार्रवाई करेगी।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!