2024 की तैयारी में RLD: जयंत ने विधायक चंदन सिंह चौहान को दी बड़ी जिम्मेदारी, रालोद युवा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष किया नियुक्त

Edited By Mamta Yadav,Updated: 18 Jan, 2023 11:03 PM

jayant gave big responsibility to mla chandan singh chauhan

पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी नारायण सिंह के पौत्र पूर्व सांसद संजय चौहान के बेटे और सहारनपुर मंडल की मीरापुर सीट से विधायक चंदन सिंह चौहान को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की युवा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है। रालोद के अध्यक्ष जयंत...

सहारनपुर: पूर्व उप मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी नारायण सिंह के पौत्र पूर्व सांसद संजय चौहान के बेटे और सहारनपुर मंडल की मीरापुर सीट से विधायक चंदन सिंह चौहान को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की युवा इकाई का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है। रालोद के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने चौहान को पार्टी की युवा इकाई का अध्यक्ष घोषित किया है। चंदन सिंह चौहान युवा नेता हैं। माना जा रहा है कि रालोद नेतृत्व ने 2024 लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए चंदन सिंह चौहान को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
PunjabKesari
चौहान गूर्जर बिरादरी से हैं जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश की गन्ना पट्टी में जाटों के साथ-साथ बड़ी गूर्जर बिरादरी है। हाल ही में गूर्जर बिरादरी के प्रमुख नेता मदन भैय्या की खतौली विधानसभा के उपचुनाव में हुई शानदार जीत से संकेत मिला था कि गूर्जर बिरादरी का झुकाव समाजवादी पार्टी-रालोद गठबंधन की ओर है। चौहान अपने बाबा चौधरी नारायण सिंह और अपने पिता संजय सिंह चौहान की तरह साफ-सुथरी छवि के हैं और उनका अपनी गूर्जर बिरादरी के साथ-साथ अन्य सभी किसान जातियों पर समान प्रभाव है। उनकी इस नियुक्ति पर पूरे सहारनपुर मंडल में सपा-रालोद कार्यकर्त्ताओं और खासकर गूर्जर बिरादरी ने हर्ष व्यक्त किया और जयंत चौधरी का आभार जताया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!