PM मोदी के नेतृत्व में देश ने नए भारत का सपना साकार किया: योगी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Mar, 2019 11:25 AM

india has fulfilled the dream of new india under of modi yogi

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला तथा समाज के सभी तबकों के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने भी उसे अंगीकार करके लागू किया है। देश में नया परिवर्तन...

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिला तथा समाज के सभी तबकों के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने भी उसे अंगीकार करके लागू किया है। देश में नया परिवर्तन देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने नए भारत का सपना साकार किया है। इसका केन्द्र बिन्दु किसान है। वर्तमान में शासन की योजनाओं का सर्वाधिक लाभ किसान को मिल रहा है। पहली बार किसान सरकार के एजैंडे में सबसे ऊपर है।

मुख्यमंत्री रहमान खेड़ा स्थित राज्य कृषि प्रबंध संस्थान में सेंटर ऑफ एक्सिलेंस तथा अन्य परियोजनाओं के शिलान्यास हेतु आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसके तहत उन्होंने रहीमाबाद, कटियार एवं कासिमाबाद के राजकीय कृषि प्रक्षेत्रों को मॉडल कृषि प्रक्षेत्र के रूप में विकसित करने की परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी। सेंटर ऑफ एक्सिलेंस की स्थापना 22 करोड़ 78 लाख रुपए से अधिक धनराशि से की जाएगी। मॉडल कृषि प्रक्षेत्रों का विकास 52.76 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि पूर्ण हो जाने के पश्चात इन परियोजनाओं से किसानों को खेती के कार्यों में आधुनिक तकनीक की सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकेंगी।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पद्मश्री से विभूषित किसान भारत भूषण त्यागी को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम को कृषि राज्य मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह, धुन्नी सिंह एवं कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने भी संबोधित किया, जबकि सांसद कौशल किशोर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद, कृषि निदेशक सोराज सिंह, राज्य कृषि प्रबंध संस्थान के निदेशक राजेन्द्र धर द्विवेदी अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!