UP में इंडी गठबंधन एक भी सीट नहीं पा रही: भानु वर्मा बोले- बहुमत के आंकड़े से काफी आगे निकल चुका है NDA

Edited By Mamta Yadav,Updated: 24 May, 2024 11:38 PM

indi alliance is not getting even a single seat in up bhanu verma

केंद्रीय सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने दावा किया कि पांच चरणों के मतदान के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बहुमत के आंकड़ों से काफी आगे निकल चुका है।

Deoria News: केंद्रीय सूक्ष्म,लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने दावा किया कि पांच चरणों के मतदान के बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बहुमत के आंकड़ों से काफी आगे निकल चुका है। वर्मा ने कहा कि आज देश में मोदी के नाम की लहर नहीं बल्कि सुनामी चल रही है। पांच चरणों के मतदान के बाद जो अपडेट मिल रहे हैं। उसके अनुसार एनडीए गठबन्धन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से आगे निकल चुकी है।आगे के दो चरणों मे सीटों का आंकड़ा 400 पार कर जायेगा। उत्तर प्रदेश में इंडी गठबन्धन एक भी सीट नहीं पा रही है,जनता इनको पूरी तरह नकार चुकी है।

वर्मा ने कहा कि देश को विकसित भारत बनाने,समृद्ध भारत बनाने,सशक्त भारत बनाने और विश्वगुरु भारत बनाने के लिये देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी को,भाजपा को,एनडीए गठबंधन को दिल खोलकर वोट कर रही है।इससे इंडी गठबंधन के नेताओ के होश उड़े है और वे अनाप-सनाप बातें कर लोगो को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है।लेकिन देश की जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है।

इस दौरान संतोष त्रिगुणायक, राकेश शुक्ला, नवीन सिंह, धनुषधारी मणि, रामदास मिश्रा, अम्बिकेश पाण्डेय, अभिजीत उपाध्याय, सौरभ तिवारी, नीरज, अरविन्द आदि मौजूद रहें।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!