यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा बयान, कहा- ‘अति आत्मविश्वास के कारण UP में सीटें कम हुई’

Edited By Mamta Yadav,Updated: 04 Jun, 2024 11:52 PM

up finance minister suresh khanna made a big statement said

लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश के नतीजों ने सबको चौंका दिया है। बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच सूबे की सबसे बड़ी पार्टी बनने की लड़ाई में सपा आगे निकल गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन ने 43 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि भाजपा सिर्फ...

Lucknow News: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश के नतीजों ने सबको चौंका दिया है। बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच सूबे की सबसे बड़ी पार्टी बनने की लड़ाई में सपा आगे निकल गई है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन ने 43 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि भाजपा सिर्फ 33 सीटों पर ही सिमट गई। इसी बीच यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अति आत्मविश्वास के कारण उत्तर प्रदेश में सीटें कम हुई हैं।

बता दें कि देश की राजनीति की दिशा तय करने वाले घनी आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की उम्मीदों को करारा झटका दिया है। यूपी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) को 2019 के चुनाव की तुलना में 29 सीटों का नुकसान हुआ। भाजपा ने अपने दम पर 2019 में 80 में से 62 सीटें जीती थी जबकि उसकी सहयोगी अपना दल एस को दो सीटें मिली थी लेकिन मौजूदा चुनाव में एनडीए 33 सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रहा है। जबकि इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी ने 37 और कांग्रेस ने 6 सीट पर जीत दर्ज की है।   

हालांकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा करते हुये मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होने एक्स पर पोस्ट किया “ भारत की जनता-जनार्दन ने लगातार तीसरी बार एनडीए को स्पष्ट बहुमत प्रदान किया।

 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!