UP Heat Wave Alert: आग की भट्ठी बनी यूपी, लू की चपेट में आने से अब तक 54 लोगों की मौत

Edited By Pooja Gill,Updated: 30 May, 2024 02:22 PM

up heat wave alert up becomes

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश में पारा 49 डिग्री के करीब पहुंच गया और यह भीषण गर्मी लोगों के लिए जानलेवा बनती जा रही है। प्रदेश में 24 घंटे में अब तक 54 लोगों की मौत हो गई है...

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश में पारा 49 डिग्री के करीब पहुंच गया और यह भीषण गर्मी लोगों के लिए जानलेवा बनती जा रही है। प्रदेश में 24 घंटे में अब तक 54 लोगों की मौत हो गई है। लू की चपेट में आने से खेत में काम करते-करते बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। कल बुधवार को प्रदेश में 51 लोगों की मौत हो गई थी, आज यह गिनती बढ़कर 54 हो गई।

इन जिलों में हुई लोगों की मौत
जानकारी के मुताबिक, बुंदेलखंड में प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में आने से बुधवार को 31 लोगों की जान चली गई। इसमें महोबा में आठ, हमीरपुर में सात, चित्रकूट में छह, फतेहपुर में पांच, बांदा में तीन और जालौन में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर लोग किसी काम से बाहर निकले थे और रास्ते में ही अचेत होकर गिर गए। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। बहराइच में लू की चपेट में आने नानपारा व कैसरगंज तहसील क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई। इसी तरह प्रयागराज में एक दरोगा समेत 4 लोगों की जान चली गई। ग्रेटर नोएडा में मेरठ निवासी एक बुजुर्ग की लू लगने से मौत हो गई। बलिया में 1 महिला की मौत हो गई। वहीं, वाराणसी में छह, मिर्जापुर में तीन, आजमगढ़, जौनपुर और सोनभद्र में एक-एक की मौत हुई है। आशंका है कि इन सभी लोगों की मौत भीषण गर्मी के चलते हुई है। वहीं, आज फतेहपुर में एक बुजुर्ग महिला की खेत में काम करते समय लू लगने से मौत हो गई और शरीर अकड़ गया। अब तक प्रदेश में 54 लोग गर्मी की चपेट में आकर अपनी जान गवा चुके है।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार व शुक्रवार को आगरा में लू चलने का पूर्वानुमान जताया है। आज भी कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ी। वाराणसी में दोपहर 12ः00 बजे तक पारा 47 डिग्री के करीब पहुंच गया। लोग इस गर्मी के सितम से काफी परेशान हो रहे है। इसी बीच विभाग के अनुसार आगामी चार-पांच दिनों में प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पुरवा हवाओं की सक्रियता बढ़ने से बादलों की आवाजाही होगी। इससे कहीं-कहीं वर्षा की संभावना के साथ तापमान में गिरावट देखने को मिलेगा। इसके अलावा कई इलाकों में आज भी भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!