Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 26 May, 2022 05:01 PM

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट विधानसभा में पेश किया है। सरकार ने 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपए का बजट पेश किया है। योगी सरकार का पहला आगामी बजट ''संकल्प पत्र''...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट विधानसभा में पेश किया है। सरकार ने 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपए का बजट पेश किया है। योगी सरकार का पहला आगामी बजट 'संकल्प पत्र' पर आधारित है। इसमें किसानों, महिलाओं और युवाओं पर फोकस किया गया है। आइए जानते हैं योगी सरकार के 2022-23 के बजट में आम आदमी के लिए क्या है?
●MSME में महिलाओं के कौशल विकास के लिए 20 करोड़ रुपए दिए गए हैं।
●आशा वर्कर के लिए 300 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है।
●निर्धन आबादी के लिए मेडिकल हेल्प के लिए 100 करोड़ रुपए प्रस्तावित हैं।
●वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर 1000 रुपए की गई है।
●कोविड में अनाथ बच्चों को 4 हजार रुपए प्रतिमाह मिलेंगे।
●ODOP योजना के लिए 1.56 लाख रुपए मिले।
●दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान की धनराशि, जो वर्ष 2017 के पूर्व मात्र 300 रुपए प्रतिमाह प्रति व्यक्ति थी, उसको बढ़ाकर 1000 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है।
●प्रदेश के 11 लाख से अधिक दिव्यांगजन, 'दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान' की धनराशि का लाभ पा रहे हैं। बजट में योजना हेतु 1000 करोड़ रुपए प्रस्तावित है।
●कुष्ठावस्था विकलांग भरण–पोषण योजना के अन्तर्गत 3000 रुपए प्रतिमाह की दर से 34 करोड़ 50 लाख रुपए की व्यवस्था प्रस्तावित है।
●कामगारों/श्रमिकों को सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा और उनके विकास के लिए “उत्तर प्रदेश कामगार और श्रमिक आयोग” का गठन किया गया है।