Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Nov, 2022 04:00 PM

आज दौर में कोई भी की गई अनोखी चीज ट्रेंड का हिस्सा बन जाता है। आज कल जितने शब्दों का नाम उतने सारे केक काटने का खासा ट्रेंड चल रहा है, लेकिन कभी कभी ये अनोखे ट्रेंड भारी पड़ा जाते हैं। इसकी ताजा उ...
लखनऊ: आज दौर में कोई भी की गई अनोखी चीज ट्रेंड का हिस्सा बन जाता है। आज कल जितने शब्दों का नाम उतने सारे केक काटने का खासा ट्रेंड चल रहा है, लेकिन कभी कभी ये अनोखे ट्रेंड भारी पड़ा जाते हैं। इसकी ताजा उदाहरण लखनऊ में देखने को मिली है। जहां कुछ रईसजादों ने देर रात सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन करने के चक्कर में गंदगी फैला दी थी। लड़कों को ऐसा करता देख पुलिस ने रईसजादों से ही सड़क पर सफाई कराई।
बता दें कि 1090 चौराहे पर ग्रुप जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहा था। जन्मदिन के लिए कई केक लाए गए थे। केक कट होने के बाद इन लोगों ने एक-दूसरे पर शोर करते हुए केक फेंकना शुरू कर दिया। सड़क पर कई जगह केक ही केक फैला नजर आया। इस दौरान गौतम पल्ली थाना पुलिस को इस बात की जानकारी लग गई। पुलिस की टीम वहां पहुंची तो लड़कों का ग्रुप वहां पर मस्ती कर रहा था। ऐसे में पुलिस ने सड़क पर फैला हुआ केक देखकर लड़कों को पकड़ा और जमकर फटकार लगाई।
पल्ली थाना के एसएचओ सुधीर अवस्थी ने जहां-जहां लड़कों ने केक फैलाया था, पुलिसकर्मियों ने अपने सामने ही उसने केक साफ कराया। बढ़िया सजे-धजे लड़के केक साफ करते नजर आए। केक साफ करवाने के बाद पुलिस से लड़कों की डांट लगाई। उनसे कहा कि यह आम रास्ता है, उनका घर नहीं कि यहां पर कुछ भी कर सकते हैं। साथ ही पुलिस ने कहा कि जिस पैसों की यूं बर्बादी ठीक नहीं है। सही जगह पर इनका उपयोग करें। इस बाद पुलिस ने सभी को जाने दिया।
सड़क पर जन्मदिन सेलिब्रेट करना ट्रेंड में...
दरअसल, सड़क पर जन्मदिन सेलिब्रेट करना आज कल बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। जितने शब्दों का नाम उतने सारे केक, फिर बर्थडे बॉय अपने सारे दोस्तों संग मिलकर कार के बोनट या फिर बाइक पर रखे केक काटकर एक-दूजे पर फेंककर सेलिब्रेट करते हैं।