विधान परिषद में स्वतंत्र देव सिंह नेता सदन होंगे, विधान परिषद सचिव ने दी जानकारी

Edited By Ramkesh,Updated: 20 May, 2022 07:13 PM

in the legislative council swatantra dev singh will be the leader of the house

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को राज्य सरकार के जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को परिषद में नेता सदन के रूप में मान्यता दी है। यह जानकारी विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह ने दी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को राज्य सरकार के जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को परिषद में नेता सदन के रूप में मान्यता दी है। यह जानकारी विधान परिषद के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश सिंह ने दी। सिंह ने बताया कि विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश के जल शक्ति तथा बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को विधान परिषद में नेता सदन के रूप में मान्यता प्रदान कर दी है।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्र देव सिंह इस समय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। सोमवार से विधानमंडल का सत्र शुरू हो रहा है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की पिछली सरकार में दिनेश शर्मा नेता सदन थे। तब शर्मा उपमुख्यमंत्री थे, लेकिन इस बार योगी सरकार के मंत्रिमंडल में उन्हें शामिल नहीं किया गया है। प्रमुख सचिव ने बताया कि विधान परिषद के सभापति ने सदस्य विधान परिषद अक्षय प्रताप सिंह को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के नेता के रूप में मान्यता प्रदान की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!