महोबा में कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर किया Suicide, पशु बाड़े से बरामद हुआ शव

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 Jul, 2019 06:16 PM

in mahoba suicide by hanging a farmer troubled by debt

उत्तर प्रदेश में महोबा के पनवाड़ी क्षेत्र में कर्ज से परेशान एक किसान ने गुरूवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उप अधीक्षक अवध सिंह ने बताया कि विजयपुर गांव निवासी किसान हृदेश द्विवेदी (38) का फांसी पर झूलता शव उसके पशु बाड़े से बरामद किया गया।

महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा के पनवाड़ी क्षेत्र में कर्ज से परेशान एक किसान ने गुरूवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस उप अधीक्षक अवध सिंह ने बताया कि विजयपुर गांव निवासी किसान हृदेश द्विवेदी (38) का फांसी पर झूलता शव उसके पशु बाड़े से बरामद किया गया।

परिजनों के मुताबिक किसान 12 एकड़ भूमि का काश्तकार था। उसने इलाहाबाद बैंक की कुलपहाड़ शाखा से पूर्व में किसान क्रेडिट कार्ड द्वारा कृषि कार्य के लिए 2 लाख 20 हजार रुपए कर्ज ले रखा था। खेती बाड़ी में और सुधार लाने के लिए पिछले वर्ष करीब 7 लाख रुपए ऋण लेकर ट्रेक्टर भी उठाया था। इसके अलावा किसान पर गांव के साहूकारों का भी पैसा उधार था। इसे चुकाने के लिए किसान पर खासा दबाव था। बैंक अधिकारी उसके मकान के चक्कर लगा रहे थे। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उल्लेखनीय है कि जिले में किसान की खुदखुशी का 2 दिनों के भीतर यह दूसरा मामला है। कबरई क्षेत्र के गंज गांव के किसान विशाल सिंह ने कबरई बांध के लिए अधिग्रहीत कर ली गई 15 बीघा कृषि भूमि का मुआवजा ना मिलने तथा आर्थिक तंगी के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!