महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, 80 लाख रुपये कैश और विदेशी मुद्रा बरामद

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Jun, 2026 07:01 PM

general secretary champat rai and anil mishra resigned

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने अयोध्या स्थित राम मंदिर को प्राप्त दान से जुड़े कथित गबन के मामले के बाद अपना इस्तीफा दे दिया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष...

लखनऊ: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने अयोध्या स्थित राम मंदिर को प्राप्त दान से जुड़े कथित गबन के मामले के बाद अपना इस्तीफा दे दिया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

मंदिर से दान गबन मामले विवाद की ली नैतिक जिम्मेदारी
मंदिर ट्रस्ट की ओर से इसके कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि द्वारा प्रेस को दिए गए एक बयान में कहा गया है कि मंदिर ट्रस्ट अपनी अगली बैठक में इस मामले में निर्णय लेगा। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर दान के गबन से जुड़े विवाद की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ट्रस्ट के साथ-साथ विश्व हिंदू परिषद, जिसके राय उपाध्यक्ष हैं, ने भी इस खबर की पुष्टि की।

ट्रस्ट बैठक में इस्तीफे पर करेगा फैसला
विहिप के दिल्ली स्थित प्रवक्ता विनोद बंसल ने राय और अन्य ट्रस्टी अनिल मिश्रा दोनों के इस्तीफे के बारे में गिरि का पत्र पोस्ट किया, हालांकि राम मंदिर ट्रस्ट अपनी अगली बैठक में इस्तीफों पर फैसला करेगा। ट्रस्ट के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों के इस्तीफे के बारे में बंसल ने फोन पर बताया, ''हां, इसकी पुष्टि हो गई है।'' शनिवार को गिरि के इस्तीफों की पुष्टि करने वाले अहस्ताक्षरित पत्र से आखिरकार ट्रस्ट पदाधिकारियों के इस्तीफे के रहस्य को लेकर चल रही उहापोह की स्थिति अब खत्म हो गयी।

अब तक आठ लोग गिरफ्तार
यह पुष्टि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा दान के गबन और कुप्रबंधन के बारे में चौंकाने वाले निष्कर्षों के बाद ट्रस्ट द्वारा दायर कराई गई प्राथमिकी में नामित आठ लोगों की गिरफ्तारी के एक दिन बाद हुई। गिरफ्तार किए गए लोगों में राय का एक पूर्व चालक भी शामिल है जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि आठ नामित आरोपियों में से कुछ के पास से लगभग 80 लाख रुपये के अलावा कुछ विदेशी मुद्रा भी बरामद की गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!