नमकीन खाने के शौकिन हैं तो हो जाएं सावधान! नामचीन कंपनी की नमकीन से निकला कॉकरोच

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Jun, 2022 02:13 PM

if you are fond of eating salty then be careful cockroach came

अगर आप भी नमकीन खाने के शौकीन हैं, तो जरा संभल कर खाइए। मामला यूपी के गाजियाबाद जिले से है। जहां पर एक प्रसिद्ध नमकीन की कंपनी ब्रज नमकीन की चना दाल नमकीन में एक कॉकरोच पाया गया। जिसकी...

गाजियाबाद: अगर आप भी नमकीन खाने के शौकीन हैं, तो जरा संभल कर खाइए। मामला यूपी के गाजियाबाद जिले से है। जहां पर एक प्रसिद्ध नमकीन की कंपनी ब्रज नमकीन की चना दाल नमकीन में एक कॉकरोच पाया गया। जिसकी शिकायत ग्राहक ने फूड सेफ्टी विभाग से की तो फूड सेफ्टी विभाग की टीम तत्काल प्रभाव से उस आउटलेट पर जा पहुंची, जहां से नमकीन खरीदा गया था। फूड सेफ्टी विभाग ने शिकायत के आधार पर नमकीन और अन्य सामान के भी नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, जिले के कोट गांव की रहने वाली एक महिला डी-मार्ट गई, जहां से उन्होंने ब्रिज नमकीन की चना दाल नमकीन व अन्य खाने के सामान की खरीदारी की, लेकिन जब वह घर पहुंची और उन्होंने नमकीन देखा तो बंद पैकेट के अंदर ही एक कॉकरोच नजर आया। जिसके बाद वह तत्काल प्रभाव से आउटलेट पर पहुंची और इसकी शिकायत की। नमकीन आउटलेट पर मौजूद कर्मचारियों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद महिला ने फूड सेफ्टी विभाग से इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद तत्काल प्रभाव से फूड सेफ्टी विभाग की टीम आउटलेट पर जा पहुंची और वहां से नमकीन व अन्य खाने के सामान के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

इस बारे में फूड सेफ्टी इंस्पेक्टर उमाशंकर ने बताया कि कोट गांव में रहने वाली एक महिला के द्वारा इस तरह की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर फूड सेफ्टी विभाग की टीम मौके पर पहुंची गई और वहां से नमकीन में अन्य खाद्य पदार्थ के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच में यदि मिलावट पाई गई या मानक के अनुसार क्वालिटी नहीं पाई गई तो ब्रिज नमकीन कंपनी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!