प्रेम प्रसंग के शक में पति बना हैवान: पत्नी को उतारा मौत के घाट, बोला- मैं उसकी हत्या नहीं करता तो वह मेरी हत्या कर देती

Edited By Ramkesh,Updated: 10 Dec, 2024 02:54 PM

husband became a monster on suspicion of love affair killed his wife

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है। जहां पर ईंट भट्टे पर काम कर रहे पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति- पत्नी के बीच अवैध संबंधों को पहले विवाद हुआ उसके बाद...

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से प्रेम प्रसंग में हत्या का मामला सामने आया है। जहां पर ईंट भट्टे पर काम कर रहे पति ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति- पत्नी के बीच अवैध संबंधों को पहले विवाद हुआ उसके बाद दोनों एक दूसरे पर हमलावर हो गए। जिसमें महिला की मौत हो गई। जबकि पत्नी के हमले से पति जख्मी हो गया।  घटना की जानकारी होते ही पड़ोसियों ने दोनो को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया जब पति घायल पति का इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कृपापट्टी स्थित ईंट भट्ठे का बताया जा रहा है। जहां पर पर देर रात पति पत्नी के बीच अवैध संबंधों को लेकर कहासुनी होगई। इस दौरान दोनों एक दूसरे पर हमलावर हो गए। पति ने चाकू से पत्नी पर वार कर दिया जिससे 32 वर्षीय सुशांति देवी (पत्नी) की मौत हो गई। जबकि 34 वर्षीय संदीप (पति)  पत्नी के वार से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पति- पत्नी को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर पत्नी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल पति का इलाज अस्पताल में चल रहा है। विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!