रोटी पर थूक का घिनौना खेल: हापुड़ में शादी समारोह का VIDEO देख भड़के लोग, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Apr, 2026 06:53 AM

man arrested for allegedly making rotis by applying spit at a wedding

Hapur News: हापुड़ जिले में एक शादी समारोह के दौरान थूक लगाकर तंदूर में रोटी बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीश प्रताप ने गुरुवार को बताया कि एक वीडियो उनके संज्ञान में आया था,...

Hapur News: हापुड़ जिले में एक शादी समारोह के दौरान थूक लगाकर तंदूर में रोटी बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। बाबूगढ़ थाना प्रभारी मुनीश प्रताप ने गुरुवार को बताया कि एक वीडियो उनके संज्ञान में आया था, जिसमें एक युवक थूक लगाकर रोटी बनाता दिखाई दे रहा था। उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर पहचान करके आरोपी नसीमउद्दीन को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें:- Bahraich: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर 85 लाख कैश के साथ धरे गए 6 साधु, भारी करेंसी देख आयकर विभाग भी हैरान

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,  प्रताप ने बताया कि यह घटना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के मुक्तेश्वरा गांव की है, जहां 18 अप्रैल को एक शादी समारोह आयोजित किया गया था। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर मौजूद किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन पर इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जिसके बाद एक शिकायत दर्ज कराई गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!