Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Apr, 2026 08:24 AM

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों शादी के लिए लहंगा बुक कराने राठ कस्बे जा रहे थे। घटना के बाद जहां परिवार में खुशियों का माहौल था, वह...
Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तीनों शादी के लिए लहंगा बुक कराने राठ कस्बे जा रहे थे। घटना के बाद जहां परिवार में खुशियों का माहौल था, वह पलभर में मातम में बदल गया।
ये भी पढ़ें:- Prayagraj में खाकी को खुली चुनौती, SRN अस्पताल से भागा मासूम से दुष्कर्म का आरोपी... 2 सिपाहियों पर गिरी गाज
पुलिस ने बताया कि कुरर गांव निवासी रामकिशन की पुत्री अनीता की 25 अप्रैल को शादी होनी थी। इसी सिलसिले में उसकी चचेरी बहन रागिनी (26), नीलम (19) और रिश्तेदार तेजप्रताप (24) बाइक से राठ जा रहे थे। गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर मेहरबावा महाविद्यालय के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे रागिनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल नीलम और तेजप्रताप को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें:- Ghaziabad: 4 साल की भतीजी से दरिंदगी करने वाला इनामी हैवान एनकाउंटर में ढेर, अपनों ने भी शव लेने से किया इनकार
मिली जानकारी के मुताबिक, एक ही परिवार से 3 मौतों की खबर से गांव में कोहराम मच गया। बताया गया कि मृतका रागिनी के पिता गोहांड ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात हैं। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।