शादी तो हुई पर विदाई नहीं! Mirzapur में बारी-बारी से भागे 2 दूल्हे, अब ससुर की शर्त सुन पुलिस भी चकराई

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Apr, 2026 10:23 AM

mirzapur groom flees younger brother marries the bride

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में विवाह का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। शादी के पहले दूल्हा फरार हो गया पिता ने अपने सबसे छोटे से बेटे से शादी की रस्म पूरी कराई। शादी के बाद वह भी भाग निकला। अब लड़की पक्ष अपने साथ न्याय के...

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में विवाह का एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। शादी के पहले दूल्हा फरार हो गया पिता ने अपने सबसे छोटे से बेटे से शादी की रस्म पूरी कराई। शादी के बाद वह भी भाग निकला। अब लड़की पक्ष अपने साथ न्याय के लिए भाग दौड़ कर रहे हैं। मिर्जापुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बीते बुधवार को लड़की पक्ष के लोग पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अर्पणा कौशिक को जब अपनी दास्तां सुनाई वे भी चकरा गई।

ये भी पढ़ें:- Prayagraj में खाकी को खुली चुनौती, SRN अस्पताल से भागा मासूम से दुष्कर्म का आरोपी... 2 सिपाहियों पर गिरी गाज

मामला इस प्रकार है। जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की कन्या का विवाह साल 6-7 पहले कछवा थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार के सबसे बड़े लडके साथ 20 अप्रैल के लिए तय हुई थी। 17 अप्रैल को वह बिना बताए घर से भाग गया। जब बात लड़की पक्ष मालूम हुई तो वे परेशान हो उठे। सामाजिक दबाव में लड़के के पिता ने दूसरे को तैयार किया लेकिन वह अकसर बीमार रहता है तो लड़की पक्ष लोगों ने तीसरे से शादी करने की बात की पर वह तैयार नही हुआ। आखिर में सबसे छोटे बेटे से बात तय हुई और बाकायदा बारात आई पूरे विधि-विधान से 20 अप्रैल को शादी की रस्म पूरी हुई। सुबह लड़की पक्ष के लोग विदाई की तैयारी में जुटे थे। कन्या पक्ष के लोग जब जनवासे पहुंचे तो लड़का सहित सभी बराती जा चुके थे।

ये भी पढ़ें:- Ghaziabad: 4 साल की भतीजी से दरिंदगी करने वाला इनामी हैवान एनकाउंटर में ढेर, अपनों ने भी शव लेने से किया इनकार

बताया जा रहा है कि फिर लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर गए तो लड़के के पिता ने हाथ खड़े कर दिए। उसने कहां कि जिस लड़के से शादी तय हुई थी जब वह आ जाएगा तो उसी के साथ विदाई कराया जाएगा। जिसके लड़के से शादी हुई है। वह विदाई कराने को तैयार नहीं है। यह सुनकर लड़की पक्ष के लोगों के पैरों से जमीन हट गई। पूरे प्रयास के बाद परिवार के लोग पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है। कानून के मुताबिक कार्यवाही की जायेगी। लड़की पक्ष जिस लड़के के साथ 20 अप्रैल को शादी हुई है उसी के साथ विदाई कराने की गुहार लगा रहे हैं। इस घटना की यहां अच्छी खासी चर्चा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!