UP Board Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म! 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें अपना स्कोरकार्ड

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Apr, 2026 04:22 PM

up board result 2026 students  wait is over 10th 12th results released

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणामों का आधिकारिक ऐलान किया गया। इस साल परीक्षा में शामिल हुए करीब 52 लाख से ज्यादा...

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। बोर्ड मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणामों का आधिकारिक ऐलान किया गया। इस साल परीक्षा में शामिल हुए करीब 52 लाख से ज्यादा छात्र अब अपना भविष्य देख सकते हैं।

रिजल्ट देखने के 4 आसान तरीके

जब एक साथ लाखों छात्र वेबसाइट खोलते हैं, तो सर्वर धीमा हो सकता है। ऐसे में आप इन वैकल्पिक तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं:

1. आधिकारिक वेबसाइट

सबसे पहले upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।

10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।

2. SMS से बिना इंटरनेट देखें

10वीं के लिए: टाइप करें UP10 <Roll Number> और 56263 पर भेज दें।

12वीं के लिए: टाइप करें UP12 <Roll Number> और 56263 पर भेज दें।

आपका परिणाम सीधे मोबाइल मैसेज में आ जाएगा।

3. DigiLocker (डिजिटल मार्कशीट)

results.digilocker.gov.in पर जाकर मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।

यूपी बोर्ड सेक्शन में अपना रोल नंबर डालें और डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें।

4. UMANG ऐप

उमंग ऐप के रिजल्ट सेक्शन में जाकर भी आप तुरंत परिणाम चेक कर सकते हैं। बोर्ड के नियमों के मुताबिक हर विषय में पास होने के लिए कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य है। कुछ मामलों में अगर छात्र बहुत कम अंतर से रुक रहा हो तो बोर्ड 'ग्रेस मार्क्स' भी दे सकता है। वहीं यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है। बोर्ड जल्द ही कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा जिसे पास कर छात्र अपना साल बचा सकते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!