16वीं मंजिल से गिरी लड़की की मौत; फटे हुए थे कपड़े...परिजनों ने कहा- रेप के बाद हत्या, पुलिस ने की ये बदसलूकी!

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Apr, 2026 11:17 AM

a girl died after falling from the 16th floor her clothes were torn

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक हाईराइज सोसाइटी की 16वीं मंजिल से गिरकर 18 साल की एक लड़की की...

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम से एक दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक हाईराइज सोसाइटी की 16वीं मंजिल से गिरकर 18 साल की एक लड़की की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले को लेकर पुलिस और परिवार के बीच अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

परिवार का आरोप
मृतका के परिवार का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ गलत व्यवहार किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में परिजन रोते हुए आरोप लगा रहे हैं कि पुलिस ने जबरदस्ती घर से शव उठाया और उनके साथ धक्का-मुक्की की। परिवार का यह भी कहना है कि उन्हें जबरन कागजों पर हस्ताक्षर करवाए गए। उनका आरोप है कि लड़की के साथ गलत हुआ है और पुलिस सबूत मिटाने की कोशिश कर रही थी।

रेप या आत्महत्या?
परिवार का दावा है कि लड़की के कपड़े फटे हुए थे, जिससे उन्हें शक है कि यह मामला सिर्फ आत्महत्या नहीं है। वहीं, पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है और कह रही है कि जांच में अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जो किसी और एंगल की पुष्टि करे।

सड़क पर प्रदर्शन
पुलिस की कार्रवाई से नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने “इंसाफ चाहिए” के नारे लगाए, जिससे इलाके में जाम की स्थिति बन गई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ NDRF और SDRF की टीमें भी पहुंचीं। इस दौरान पुलिस और परिजनों के बीच तीखी बहस और झड़प भी हुई।

पुलिस का बयान
पुलिस ने परिवार के सभी आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि 7 अप्रैल को घटना की सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक जांच की गई। पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल को परिवार की सहमति से ही पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया गया। पुलिस ने कहा कि शव छीनने जैसी कोई घटना नहीं हुई और मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!