Edited By Purnima Singh,Updated: 22 Apr, 2026 03:54 PM

यूपी के बागपत से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक युवक के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल घटना के वीडियो ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन...
बागपत : यूपी के बागपत से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक युवक के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल घटना के वीडियो ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
तफ्सील से जानें पूरा मामला
घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा गांव की बताई जा रही है। आरोप है कि नजरान, नाजिम और मुफीद नाम के तीन युवकों ने एक युवक को कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद उस पर घर में घुसने का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे जबरन निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने युवक के साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया। इस दौरान पीड़ित लगातार खुद को बेगुनाह बताता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी।
वायरल वीडियो में क्या है ?
बता दें कि पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया गया। वायरल वीडियो में एक आरोपी युवक की छाती पर पैर रखे हुए नजर आ रहा है, जबकि दूसरा डंडा लिए खड़ा है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों-नजरान, नाजिम और मुफीद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। एएसपी बागपत प्रवीण चौहान के अनुसार, युवक की शिकायत पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।