इंसानियत शर्मसार: Ballia में पेट्रोल पंप ने नहीं दिया तेल, बीच रास्ते रुकी Ambulance और तड़प-तड़प कर हो गई मरीज की मौत

Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Apr, 2026 12:03 PM

patient dies after ambulance stalls due to lack of petrol in ballia

Ballia News: बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में कथित तौर पर पेट्रोल पंप से पेट्रोल ना मिलने के कारण एक एंबुलेंस के रास्ते में रुक जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन ने मामले की...

Ballia News: बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र में कथित तौर पर पेट्रोल पंप से पेट्रोल ना मिलने के कारण एक एंबुलेंस के रास्ते में रुक जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) देवमणि मिश्र ने बताया कि गुरुवार को यह मामला संज्ञान में आया। उन्होंने बताया कि बैरिया तहसील के पांडेपुर गांव निवासी छट्ठू शर्मा (50) की बुधवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें एक निजी एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जा रहे थे। 

ये भी पढ़ें:- रोटी पर थूक का घिनौना खेल: हापुड़ में शादी समारोह का VIDEO देख भड़के लोग, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

मिश्र के अनुसार, इसी दौरान पेट्रोल खत्म होने से एंबुलेंस रास्ते में बंद हो गई। परिजनों ने टेंगरही गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल देने का आग्रह किया, लेकिन पंप संचालक ने पेट्रोल न होने का हवाला देकर इनकार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि समय पर पेट्रोल न मिलने से छट्ठू को जिला अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:- महज 1-2 केस के आधार पर किसी को गुंडा घोषित नहीं किया जा सकता: Allahabad हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

डीएसओ मिश्र ने कहा कि प्रकरण बेहद गंभीर है और पेट्रोल पंप संचालक को आपात स्थिति में एंबुलेंस को पेट्रोल देना चाहिए था। उन्होंने बताया कि बैरिया के उप जिलाधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी और सहायक खाद्य अधिकारी की 3 सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है जिसने जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट सक्षम अधिकारी को कार्रवाई के लिए भेजी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!