कलेक्ट्रेट में गिरा होमगार्ड, अस्पताल में डेड घोषित: डाक लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय आया था, मौत का कारण स्पष्ट नहीं

Edited By Purnima Singh,Updated: 13 May, 2026 07:13 PM

home guard dies in sultanpur

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात होमगार्ड की बुधवार दोपहर चक्कर खाकर गिरने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होमगार्ड को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने...

सुलतानपुर : उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात होमगार्ड की बुधवार दोपहर चक्कर खाकर गिरने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि होमगार्ड को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बुधवार को यह घटना अपराह्न लगभग सवा तीन बजे की है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान शिव मूर्ति यादव (50) के रूप में हुई है और वह कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के अहिरौली मलिकपुर का निवासी था। 

पुलिस के मुताबिक, शिव मूर्ति यादव डाक लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय आए थे और बाहर निकलते समय वह अचानक गिर पड़े। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि होमगार्ड की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस के मुताबिक, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी

यह भी पढ़ें : PAC में तैनात महिला कांस्टेबल ने किया सुसाइड, बटालियन परिसर में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट बरामद; हिला देगी मौत की वजह 

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मसौली स्थित पीएसी वाहिनी परिसर में एक महिला सिपाही का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कमरे से एक 'सुसाइड नोट' भी बरामद हुआ, जिसमें मानसिक अवसाद के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी थी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इटावा जिला के जसवंतनगर की रहने वाली 28 वर्षीय शिल्पी 2016 में खेल कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी... पढ़ें पूरी खबर ....  

। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!