Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 May, 2026 08:16 AM

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बीते मंगलवार को एक नाबालिग लड़की शादी करने से युवक के इंकार के बाद पानी की टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या करने की देने की धमकी देने लगी। पुलिस ने यह जानकारी....
Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में बीते मंगलवार को एक नाबालिग लड़की शादी करने से युवक के इंकार के बाद पानी की टंकी पर चढ़ गई और आत्महत्या करने की देने की धमकी देने लगी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
शादी से इनकार के बाद पानी की टंकी पर हाई-वोल्टेज ड्रामा
मिली जानकारी के मुताबिक, माधोटांडा थाने के प्रभारी निरीक्षक (SHO) अशोक पाल ने बताया कि लड़की का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था, लेकिन शादी से युवक के इनकार के बाद उसने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा कि उसे देखकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पर पहुंची। एसएचओ ने काफी मशक्कत और समझाने का प्रयास किया, जिसके बाद लड़की को सुरक्षित नीचे उतारकर थाने लाया गया।
सुरक्षा के मद्देनजर विशेषज्ञों से कराई जा रही काउंसलिंग
पुलिस ने बताया कि फिलहाल लड़की को परिजन को नहीं सौंपा गया है और उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञों से काउंसलिंग कराई जा रही है ताकि वह कोई आत्मघाती कदम न उठाए। एसएचओ के अनुसार, सुरक्षा और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही किशोरी को परिवार के हवाले किया जाएगा।