PAC में तैनात महिला कांस्टेबल ने किया सुसाइड, बटालियन परिसर में फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट बरामद; हिला देगी मौत की वजह

Edited By Purnima Singh,Updated: 13 May, 2026 03:46 PM

female constable s body found hanging

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मसौली स्थित पीएसी वाहिनी परिसर में एक महिला सिपाही का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कमरे से एक 'सुसाइड नोट' भी बरामद हुआ, जिसमें...

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मसौली स्थित पीएसी वाहिनी परिसर में एक महिला सिपाही का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कमरे से एक 'सुसाइड नोट' भी बरामद हुआ, जिसमें मानसिक अवसाद के कारण आत्महत्या करने की बात लिखी थी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि इटावा जिला के जसवंतनगर की रहने वाली 28 वर्षीय शिल्पी 2016 में खेल कोटे से पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी। 

उन्होंने बताया कि वह तलवारबाजी की खिलाड़ी थीं और वर्तमान में उसकी तैनाती कानपुर में थी लेकिन एक माह पहले उसे बाराबंकी की 10वीं वाहिनी पीएसी से संबद्ध किया गया था। विजयवर्गीय ने बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे जब शिल्पी अभ्यास के लिए नहीं पहुंचीं तो सहकर्मी उसे बुलाने के लिये उसके कमरे पर गई लेकिन दरवाजा बंद था। उन्होंने बताया कि जब उसने खिड़की से झांककर देखा तो शिल्पी का शव फंदे से लटका हुआ था। 

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि शिल्पी यादव की करीब दो साल पहले तलाक हो गया था। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी क्षेत्र) विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!