प्रतीक यादव के निधन पर राजनीतिक जगत में शोक, CM समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने जताई संवेदना, भाई अखिलेश ने किया भावुक पोस्ट

Edited By Purnima Singh,Updated: 13 May, 2026 12:20 PM

leaders from various parties expressed condolences on prateek yadav death

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने शोक जताया है। प्रतीक का बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में निधन हो गया। वह 38 साल के थे। सपा...

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने शोक जताया है। प्रतीक का बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में निधन हो गया। वह 38 साल के थे। सपा प्रमुख ने 'एक्स' पर एक संक्षिप्त पोस्ट में कहा, ''श्री प्रतीक यादव का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!'' इसके साथ ही अखिलेश यादव ने भाई प्रतीक की एक तस्वीर भी शेयर की। इसके अलावा सपा के वरिष्ठ नेता और प्रतीक के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने उनके निधन को 'बेहद दुखद' बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 


CM योगी का भावुक संदेश, अपर्णा यादव को दी सांत्वना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर अपने शोक संदेश में कहा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण, दिवंगत मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि।" उन्होंने इसी संदेश में आगे कहा, "मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!" 

डिप्टी सीएम मौर्य और ब्रजेश पाठक ने व्यक्त किया शोक
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की। प्रदेश के एक अन्य उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रतीक के निधन की खबर को 'बेहद दुखद' बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी प्रतीक के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति एकजुटता जताई। 

अजय राय ने भी दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने भी प्रतीक यादव के अकस्मात निधन पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई। इस बीच, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने प्रतीक के निधन को 'बहुत दुखद' बताया। संवाददाताओं से बातचीत में प्रतीक के निधन के कारणों के बारे में पूछे गये सवाल का संक्षिप्त जवाब देते हुए चौहान ने कहा, ''आजकल अक्सर ऐसी दुखद खबरें सुनने को मिलती हैं कि लोग बहुत कम उम्र में ही दिल का दौरा पड़ने से जान गंवा रहे हैं।'' 

 


।        

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!