इलाज के बहाने अस्पताल पहुंचा और महिला को बेरहमी से उतार दिया मौत के घाट, चंदौली में मर्डर के बाद मचा हड़कंप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 May, 2026 10:38 AM

woman shot dead in chandauli hospital mob nabs accused

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी को भीड़ ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के...

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला की सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद भाग रहे आरोपी को भीड़ ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

ये भी पढ़ें:- घर के क्लेश से तंग आकर माता-पिता ने ही दी बेटे की सुपारी, जेवर गिरवी रखकर जुटाए हत्या के पैसे

पुलिस अधीक्षक (एसपी) आकाश पटेल ने बताया कि मृतक महिला की पहचान लक्ष्मीना देवी (55) के रूप में हुई है, जो बिहार के भभुआ की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि पैर की हड्डी टूटने के बाद लक्ष्मीना का अलीनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया था। पटेल के अनुसार, इलाज के नाम पर सुबह करीब 6:30 बजे अस्पताल आया एक व्यक्ति दवा लेने के बाद वॉर्ड में पहुंच गया और वहां भर्ती लक्ष्मीना को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें:- मंडप में मेडिकल टेस्ट की मांग... शादी की रस्मों के बीच अचानक बिगड़ी तबीयत, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

पटेल ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हवा में गोली चलाते हुए वॉर्ड से भाग निकला। हालांकि, उन्होंने बताया कि बाहर मौजूद भीड़ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पटेल के मुताबिक, हिरासत में लिए गए आरोपी के पास से एक बंदूक बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें:- Bhadohi में 3 साल बाद मिला इंसाफ, 9 दोषियों को उम्रकैद... जमीन विवाद में ली थी चचेरे भाई की जान

पटेल के अनुसार, अब तक की पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अमृतसर निवासी गुरुप्रीत के रूप में बताई है। उन्होंने बताया कि आरोपी का कहना है कि वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने के लिए चंदौली आया था। पटेल ने बताया कि लक्ष्मीना देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!