लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की मौत से सनसनी: 11वीं मंजिल से गिरा युवक, दर्दनाक हादसे में चली गई जान, वजह खंगालने में जुटी पुलिस

Edited By Purnima Singh,Updated: 01 May, 2026 03:59 PM

property dealer dies after falling from 11th floor in lucknow

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा इलाके में एक आवासीय इमारत की 11वीं मंजिल से गिरकर 31 वर्षीय एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। लखनऊ पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, घटना बृहस्पतिवार रात करीब 8:45 बजे...

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा इलाके में एक आवासीय इमारत की 11वीं मंजिल से गिरकर 31 वर्षीय एक प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। लखनऊ पुलिस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, घटना बृहस्पतिवार रात करीब 8:45 बजे कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में हुई। एक व्यक्ति के 11वीं मंजिल से गिरने की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को जमीन पर गंभीर रूप से घायल पाया। 

पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को तुरंत एम्बुलेंस से सरकारी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। निरीक्षण और साक्ष्य एकत्र करने के लिए एक फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। बयान में कहा गया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक की पत्नी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, उस व्यक्ति की पहचान प्रबल जैन के रूप में की गई, जो सीतापुर जिले के महमूदाबाद का निवासी था। वह अपनी पत्नी के साथ जनेश्वर एन्क्लेव के डी-ब्लॉक के एक फ्लैट में किराए के मकान में रह रहा था। 

प्रारंभिक जांच और पत्नी से मिली जानकारी से पता चलता है कि जैन ने कथित तौर पर 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था, जबकि उसकी पत्नी यहां एक प्रीमियम शॉपिंग मॉल में फ्लोर मैनेजर के रूप में कार्यरत है। पुलिस ने कहा कि दंपत्ति की शादी को लगभग एक साल हो गया था और मृतक के परिवार के सदस्य घटनास्थल पर मौजूद हैं। बयान में कहा गया है कि आगे की जांच चल रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!