Edited By Pardeep,Updated: 01 May, 2026 09:51 PM

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कार्यक्रम के दौरान हुई बेचैनी
जानकारी के मुताबिक, अजय राय पार्टी के एक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान उन्हें अचानक बेचैनी और शरीर में दर्द महसूस होने लगा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, वे बेहोश होकर गिर पड़े। मुख्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तुरंत उन्हें संभाला और अस्पताल ले गए।
इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की निगरानी
फिलहाल अजय राय को लखनऊ के मेदांता अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनके स्वास्थ्य की बारीकी से जांच कर रही है और उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। उनकी स्थिति पर अस्पताल प्रशासन और पार्टी की ओर से नजर रखी जा रही है।