प्रतीक यादव की मौत पर गहराया रहस्य: सपा विधायक ने की High Court के जज से जांच की मांग, बोले- 'यह सामान्य मौत नहीं'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 May, 2026 01:53 PM

sp mla demands probe into death of party chief akhilesh yadav s brother

समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत की जांच उच्च न्यायालय के किसी पूर्व न्यायाधीश से करने की मांग की है। प्रतीक के शव के पोस्टमार्टम के दौरान किंग जॉर्ज चिकित्सा...

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत की जांच उच्च न्यायालय के किसी पूर्व न्यायाधीश से करने की मांग की है। प्रतीक के शव के पोस्टमार्टम के दौरान किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचे मेहरोत्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रतीक की मौत की जांच की जानी चाहिए। 

ये भी पढ़ें:- भाई प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए अखिलेश यादव, बोले-  'वह नौजवान था, कुछ करना चाहता था'

लखनऊ (मध्य) सीट से सपा के विधायक मेहरोत्रा ने कहा कि उच्च न्यायालय के किसी पूर्व न्यायाधीश की अगुवाई में इसकी जांच होनी चाहिए, क्योंकि डॉक्टर का कहना है कि अस्पताल आने से पहले उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि मैंने डॉक्टर से पूछा कि पोस्टमार्टम क्यों हो रहा है तो उन्होंने कहा कि यह सामान्य मौत नहीं है। संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हुई है। अस्पताल में आने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो चुकी थी। उन्हें अस्पताल लाने में देर हुई है इसलिए हम लोग यह मांग करते हैं कि प्रतीक यादव जी की मौत की जांच कराई जाए। मेहरोत्रा ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रतीक के बड़े भाई हैं और वह जो निर्णय लेंगे, उस हिसाब से कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि अभी फिलहाल हम लोग यही मांग करते हैं कि इस घटना की जांच हो।

ये भी पढ़ें:- प्रतीक यादव के निधन पर CM योगी ने जताया दुख, बोले- 'परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति दें प्रभु श्री राम'

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की बुधवार सुबह संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। वह 38 वर्ष के थे। उनके शव का लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में मामले की जांच के सवाल पर कहा था कि परिवार जो भी कहेगा, उस हिसाब से काम किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!