सुहागरात का टूटा सपना! खुशी-खुशी दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, कमरे में लड़की की हरकत देख फूट-फूटकर रोया, होश उड़ा देगी असलियत....

Edited By Purnima Singh,Updated: 13 May, 2026 05:33 PM

bride refuses to marry in ballia

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ससुराल पक्ष की लायी साड़ी 'पसंद नहीं' आने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और बारात बिना शादी के लौट गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक...

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में ससुराल पक्ष की लायी साड़ी 'पसंद नहीं' आने पर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और बारात बिना शादी के लौट गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बुधवार को बताया कि दोकटी थाना क्षेत्र के दलनछपरा गांव के निवासी अजय गोंड की बेटी कुमारी निकी का विवाह सहतवार थाना क्षेत्र के महादनपुर गांव के पवन गोंड के बेटे विशाल गोंड से तय हुआ था। 

उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के गायघाट गांव के पंचरुख देवी मंदिर में वर और वधू पक्ष गत 11 मई को शादी के लिए पहुंचे और शाम को मंदिर प्रांगण में विवाह कार्यक्रम के दौरान ही दुल्हन को ससुराल पक्ष की ओर से लायी गयी साड़ी पसंद नहीं आई और उसने शादी से इनकार कर दिया। कुरैशी ने बताया कि इस बात को लेकर वर व वधु पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई, जिसमें वधु के भाई जीत नाथ गोंड, उसकी मां उमरावती देवी व एक अन्य महिला लक्ष्मी देवी घायल हो गयीं‍। 

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद बारात लौट गयी। कुरैशी ने बताया कि इस मामले में वधू के पिता अजय गोंड की तहरीर पर दूल्हे विशाल और ससुराल पक्ष के पवन, मनोज, हरेराम तथा चार से छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!