भाई प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए अखिलेश यादव, बोले-  'वह नौजवान था, कुछ करना चाहता था'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 May, 2026 01:00 PM

akhilesh became emotional on the death of his brother prateek yadav

समाजवादी पार्टी (SP) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रतीक का जाना परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी (KGMU) के पोस्टमार्टम हाउस)...

Lucknow News: समाजवादी पार्टी (SP) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव के निधन पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रतीक का जाना परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है। किंग जार्ज मेडिकल यूनीवर्सिटी (KGMU) के पोस्टमार्टम हाउस) पहुंचे अखिलेश ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रतीक यादव आज हमारे बीच नहीं है, बहुत दुख है। वह नौजवान था। बचपन से ही उसे स्वास्थ्य के प्रति, अपने हेल्थ के प्रति जागरूकता थी और जीवन में आगे बढ़ना चाहता था। वह बहुत अच्छा लड़का था जो अपने मेहनत से कुछ करना चाहता था। बहुत दुखद है वह हमारे बीच नहीं रहा।

ये भी पढ़ें:- प्रतीक यादव के निधन पर CM योगी ने जताया दुख, बोले- 'परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति दें प्रभु श्री राम'

यादव ने बताया कि उनकी प्रतीक से आखिरी मुलाकात करीब 2 महीने पहले हुई थी। उन्होंने कहा 'उस समय भी मैंने यही कहा था कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखो, अपने कारोबार को आगे बढ़ाओ। कभी-कभी फाइनेंशियल कारोबार में जो नुकसान होता है उससे कई बार आदमी बहुत टूट जाता है। आगे की कारर्वाई पर अखिलेश यादव ने कहा कि स्वाभाविक है कि जो कानून कहता है, जो परिवार के लोग कहेंगे, उस हिसाब से हम लोग मानेंगे। आज की तारीख तो मैं नहीं बदल सकता हूं। वह हमारे बीच नहीं है, परिवार जो कहेगा वह हम करेंगे।

ये भी पढ़ें:- भाई अखिलेश पूर्व CM और BJP नेता पत्नी, पर खुद रहे सियासत से दूर... जानिए प्रतीक यादव के परिवार में अब कौन-कौन?

गौरतलब है कि 38 वर्षीय प्रतीक यादव को आज सुबह 6 बजे लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। प्रतीक यादव रियल एस्टेट और फिटनेस कारोबार से जुड़े थे और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!