पत्नी जिसे पति समझ कर 7 साल तक SE/X करती रही, उसकी सच्चाई जान पैरों तले खिसक गई ज़मीन... होश उड़ा देगा पूरा मामला

Edited By Purnima Singh,Updated: 12 May, 2026 06:21 PM

wife gets shocked after knowing husband s reality

भोपाल से रिश्तों में भरोसे को झकझोर देने वाला एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। एक महिला अपने वैवाहिक विवाद को खत्म करने के लिए कोर्ट पहुंची, लेकिन वहां उसे ऐसी सच्चाई पता चली जिसने उसकी पूरी जिंदगी को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। जिस शख्स को वह...

Viral News : भोपाल से रिश्तों में भरोसे को झकझोर देने वाला एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। एक महिला अपने वैवाहिक विवाद को खत्म करने के लिए कोर्ट पहुंची, लेकिन वहां उसे ऐसी सच्चाई पता चली जिसने उसकी पूरी जिंदगी को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। जिस शख्स को वह अब भी अपना पति समझ रही थी, उससे उसका कानूनी रिश्ता वर्षों पहले ही खत्म हो चुका था।

तफ्सील से जानें पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता एक बैंक कर्मचारी है, जिसकी शादी करीब एक दशक पहले उत्तर प्रदेश निवासी एक इंजीनियर युवक से हुई थी। शादी के शुरुआती कुछ साल सामान्य रहे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ने लगा। घरेलू विवाद बढ़ने के बाद महिला भोपाल में अपनी मां के साथ रहने लगी। आरोप है कि इसी दौरान पति ने कथित तौर पर बिना पत्नी को जानकारी दिए अदालत में दस्तावेजों के आधार पर विवाह समाप्त कराने की प्रक्रिया पूरी कर ली। महिला को इस पूरे मामले की भनक तक नहीं लगी और वह लंबे समय तक खुद को विवाहित ही मानती रही।

आरोपी ने महिला को दिया रिश्ते सुधारने का भरोसा 
बताया जा रहा है कि अलग रहने के बावजूद आरोपी समय-समय पर भोपाल आता रहा और पत्नी से संपर्क बनाए रखा। महिला का आरोप है कि उसे रिश्ते सुधारने का भरोसा दिलाया जाता रहा, जबकि कानूनी तौर पर विवाह पहले ही खत्म हो चुका था। जब लगातार विवाद और मानसिक तनाव बढ़ा, तो महिला ने खुद अदालत के जरिए वैवाहिक संबंध खत्म करने की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान नोटिस के जवाब में उसे पता चला कि तलाक तो कई साल पहले ही हो चुका है। यह जानकारी मिलने के बाद महिला पूरी तरह स्तब्ध रह गई।

घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पति पर धोखाधड़ी, मानसिक प्रताड़ना और शारीरिक शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है। यह मामला सामने आने के बाद कानूनी प्रक्रिया में पारदर्शिता और रिश्तों में भरोसे को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि तलाक की प्रक्रिया किस आधार पर पूरी की गई और क्या इसमें किसी तरह की फर्जी जानकारी का इस्तेमाल किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!