आगरा में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मकान का छज्जा ढहा, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत, दूसरी मंजिल से गिरे तीनों

Edited By Purnima Singh,Updated: 03 May, 2026 12:47 PM

3 laborers die after falling from a house under construction in agra

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र की ट्रांस यमुना कॉलोनी में शनिवार को निर्माणाधीन दो मंजिला मकान से गिरकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रंजीत (35), मुन्ना लाल (52) और जगदीश...

आगरा : उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र की ट्रांस यमुना कॉलोनी में शनिवार को निर्माणाधीन दो मंजिला मकान से गिरकर तीन मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान रंजीत (35), मुन्ना लाल (52) और जगदीश (40) के रूप में हुई है। 

पुलिस ने बताया कि रवि प्रताप के मकान पर पांच मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से तीन मजदूर दूसरी मंजिल पर स्टोर बनाने का कार्य कर रहे थे, तभी गाडर रखने के दौरान वे अचानक गाडर समेत नीचे गिर गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में रंजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मुन्ना लाल और जगदीश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। 

आगरा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अली अब्बास ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और हादसे के कारणों व परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!