Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 May, 2026 07:08 AM

समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) परीक्षा रद्द होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेपर लीक की बार-बार हो...
Lucknow News: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) परीक्षा रद्द होने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेपर लीक की बार-बार हो रही घटनाओं से लाखों छात्र और उनके परिजन नाराज हैं।
दोबारा परीक्षा की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल
उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में दोबारा होने वाली परीक्षा की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि क्या गारंटी है कि दोबारा करवाने पर प्रश्नपत्र फिर लीक नहीं होगा। इस समाचार से लाखों बच्चों और परिजनों के बीच भाजपा की भ्रष्टाचारी व्यवस्था के विरुद्ध बेहद आक्रोश और हताशा है।
भ्रष्ट व्यवस्था और पेपर लीक पर तीखा तंज
सपा प्रमुख ने पोस्ट में कहा कि जब तक भाजपा सरकार रहेगी परीक्षा होती रहेगी लीक, भाजपा के जाने के बाद ही परीक्षा प्रणाली होगी ठीक। भाजपा सरकार मतलब नाकाम सरकार! राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने तीन मई को आयोजित नीट (यूजी) 2026 परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की। एजेंसी ने कहा कि सीबीआई प्रश्नपत्र लीक होने से जुड़े आरोपों की व्यापक जांच करेगी।