Edited By Purnima Singh,Updated: 13 May, 2026 02:25 PM

उत्तर प्रदेश में 7,500 गौशालाओं को जैविक खाद उत्पादन केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता के हवाले से जारी बयान के अनुसार, इन गोशालाओं में फिलहाल...
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 7,500 गौशालाओं को जैविक खाद उत्पादन केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता के हवाले से जारी बयान के अनुसार, इन गोशालाओं में फिलहाल 12.5 लाख गोवंश संरक्षित हैं। बयान में कहा गया है कि अब गोबर और गोमूत्र आधारित प्राकृतिक खेती मॉडल को बढ़ावा देकर किसानों की लागत घटाने और आय बढ़ाने की योजना है।
गुप्ता ने कहा कि एक गाय से रोजाना करीब पांच लीटर गोमूत्र और 10 किलो गोबर मिलता है, जिसे जैविक खाद, प्राकृतिक कीटनाशक और अन्य उत्पादों में इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होगी और मिट्टी की उपजाऊ क्षमता बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें : ब्राह्मणों पर विवादित बोल वाला बवाल क्या, SP प्रवक्ता की टिप्पणी पर भड़का ब्राह्मण समाज, FIR दर्ज; बृजेश पाठक बोले- अखिलेश दें जवाब
गाजियाबाद/लखनऊ : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले की कविनगर थाना पुलिस ने समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी के खिलाफ कथित तौर पर ब्राह्मण समाज के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी का ''असली चरित्र और घृणित सोच'' एक बार फिर सामने आ गई है, जबकि कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने भी भाटी की टिप्पणी को निंदनीय बताया ... पढ़ें पूरी खबर ...