स्कूल से घर लौटा शिक्षामित्र और पिस्तौल से खुद को मार ली गोली, घर के कमरे में मिला शव, परिवार ने मानसिक तनाव को कारण बताया

Edited By Purnima Singh,Updated: 12 May, 2026 02:29 PM

shikshamitra commits suicide by shooting himself with a pistol

उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापन कार्य में सहायता करने वाले 35 वर्षीय शिक्षामित्र ने प्रतापगढ़ जिले में अपने घर पर पिस्तौल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी...

प्रतापगढ़ : उत्तर प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में अध्यापन कार्य में सहायता करने वाले 35 वर्षीय शिक्षामित्र ने प्रतापगढ़ जिले में अपने घर पर पिस्तौल से गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत राज हुद्दार ने बताया कि देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव के निवासी योगेन्द्र सरोज इलाके के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे। 

पुलिस ने बताया कि सरोज सोमवार शाम स्कूल से घर लौटे और बाद में अपने कमरे में खुद को गोली मार ली, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। अधिकारी ने बताया कि उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कहा कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर, शव परीक्षण दो डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा किया गया और वीडियोग्राफी की गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सरोज पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें : गुस्से और हताशा में पुल पर आधार कार्ड के साथ छोड़ा सुसाइड नोट, तलाश में 6 घंटे तक पसीना बहाती रही पुलिस, घर पर मिला युवक तो उड़े सबके होश 

देवरिया : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सरयू नदी के पुल पर 'सुसाइड नोट', चप्पल और आधार कार्ड मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार को कई घंटे तक एक युवक की तलाश की, लेकिन बाद में वह अपने घर पर सकुशल मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, भगलापुर क्षेत्र में सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने पुल की रेलिंग के पास एक 'सुसाइड नोट', चप्पल और आधार कार्ड पड़े देखे और इसकी सूचना पुलिस को दी ...पढ़ें पूरी खबर ... 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!