Raebareli: आरटीओ के कर्मचारियों से रंगदारी मांगने वाला हिस्ट्रीशीटर अपराधी गिरफ्तार

Edited By Mamta Yadav,Updated: 09 Dec, 2022 10:10 PM

history sheeter criminal arrested for demanding extortion from rto employees

उत्तर प्रदेश के रायबरेली क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के कर्मचारियो से रंगदारी माँगने वाले फरार शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के कर्मचारियो से रंगदारी माँगने वाले फरार शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।      

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना मिलएरिया की पुलिस ने दर्ज मुकदमे के तहत रंगदारी मांगने के वांछित आरोपी धर्मेद्र सिंह को मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के आरटीओ कार्यालय के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है। गिरफ्तार आरोपी के विषय में बताया गया कि यह पुराना हिस्ट्रीशीटर है और इसके खिलाफ अपहरण, बलात्कार, गुंडा एक्ट और रंगदारी आदि के करीब दर्जन भर मुकदमे अलग अलग अदालतों में चल रहे हैं।      

उन्होंने बताया कि यह शख्स विभाग के कर्मचारियों पर अवैध धन उगाही के लिए दबाव बनाता था जिसके कारण इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था जिसमें यह वांछित था और फरार चल रहा था। पुख्ता सूचना पर गिरफ्तार किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!