Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Jul, 2021 04:43 PM

मानसून के रूठने से उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में अगले 2 दिन लू चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन और झांसी...
लखनऊः मानसून के रूठने से उमस भरी गर्मी से बेहाल उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में अगले 2 दिन लू चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, जालौन और झांसी में विशेष रूप से अगले 48 घंटों में गर्म हवाएं चलने से तापमान में बढोत्तरी दर्ज किए जाने के आसार हैं।
इस दौरान इक्का दुक्का स्थानों पर गरज चमक के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है जबकि अधिकतर क्षेत्रों में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने के आसार हैं।