हाथरस बिटिया कांड मामले आरोपियों की कोर्ट में आज होगी पेशी, पीड़िता की वकील सीमा कुशवाहा पहुंची न्यायालय

Edited By Ramkesh,Updated: 23 Sep, 2021 01:48 PM

hathras daughter case case accused will appear in court today

बहुचर्चित हाथरस बिटिया कांड मामले की जनपद न्यायालय में आज सुनवाई होगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। उधर पीड़िता की वकील सीमा कुशवाहा दिल्ली से हाथरस जिला न्यायालय पहुंच गई है। इसी क्रम में आरोपियों को पुलिस ने...

हाथरस: बहुचर्चित हाथरस बिटिया कांड मामले की जनपद न्यायालय में आज सुनवाई होगी। इसे लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। उधर पीड़िता की वकील सीमा कुशवाहा दिल्ली से हाथरस जिला न्यायालय पहुंच गई है। इसी क्रम में आरोपियों को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश  करने के लिए हाथरस पहुंच गई है। सीआरपीएफ के जवान  पीड़िता के भाई को लेकर कर जिला न्यायालय में पहुंचे है। इस मामले में सीबीआई के वकील भी हाथरस न्यायालय में पहुंचे हैं।
PunjabKesari
चंद्रशेखर आजाद आज पीड़िता के परिजनों से आज करेंगे मुलाकात  
 वहीं आज आर्मी प्रमुख व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद आज पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने के लिए हाथरस पहुंच रहे है। जिसे देखते हुए  प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए है। मामले के एक साल पूरे होने पर भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद आज हाथरस पहुंच रहे हैं।

बता दें कि हाथरस जिले के चंदपा थाने के गांव में 14 सितंबर 2020 को दलित लड़की के साथ चार युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। इसके साथ ही उस पर जानलेवा हमला करते हुए दरिंदों ने रीढ़ की हड्डी को भी तोड़ दिया था। इसके बाद पीड़िता को अलीगढ़ में इलाज के लिए भेजा गया और वहां हालात बिगड़ने पर उसे बीते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेजा गया। लेकिन पीड़िता को बचाया नहीं जा सका और बेटी ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जिसकी आज कोर्ट में सुनवाई होनी है। 
  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!