गाजीपुर: 2024 के चुनावी रण को जीतने के लिए JP नड्डा के साथ कल गाजीपुर के दौरे पर रहेंगे CM योगी

Edited By Prashant Tiwari,Updated: 19 Jan, 2023 12:49 PM

ghazipur with jp nadda to win the 2024 election battle

देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी BJP किस कदर तैयारियों में जुटी है। इसका अंदाजा आप 16 से 17 तक दिल्ली में हुई पार्टी के केंद्रीय कार्यसमिति के बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से लगा सकते हैं। जिसमें...

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी BJP किस कदर तैयारियों में जुटी है। इसका अंदाजा आप 16 से 17 तक दिल्ली में हुई पार्टी के केंद्रीय कार्यसमिति के बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन से लगा सकते हैं। जिसमें प्रधानमंत्री ने अपने नेताओं को जमीन पर उतरकर लोगों के बीच जाकर पार्टी के लिए काम करने के निर्देश दिया बल्कि चुनावों की तैयारी में जुट जाने के लिए कहा। इसी बात को ध्यान में रखकर पार्टी ने अपने सबसे कमजोर बूथों को प्राथमिकता देना शुरु कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी के अध्यक्ष JP नड्डा 20 तारीख को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का दौरा करेंगे। उनके इस दौरे के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ रहेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।  

PunjabKesari

कुछ यूं रहेगा CM का कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 6.30 बजे एयरपोर्ट वाराणसी पहुंचेंगे। इसके बाद वह सर्किट हाउस जाएंगे और वहां पार्टी नेताओं से मुलाकात करने के साथ ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन सुबह  9.55 पर मुख्यमंत्री होटल ताज जाएंगे और 10 राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हेलीकॉप्टर से गाजीपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। जहां वह पूरे दिन विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद 3.45 पर वापस वाराणसी पहुंचेंगे और वहां से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

PunjabKesari
कभी खुशी तो कभी गम की स्थिति रही है BJP के लिए गाजीपुर में

आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश का गाजीपुर जिला BJP के लिए राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में स्थित यह जिला समाजवादी का गढ़ माना जाता रहा है। 2014 के मोदी लहर में जम्मू-कश्मीर के वर्तमान लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा सांसद चुने गए थे। जिसके बाद उन्हें मोदी सरकार में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री व संचार मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। जिसके बाद मनोज सिन्हा ने गाजीपुर के विकास के लिए काफी काम किया लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा का गठबंधन होने के कारण मनोज सिन्हा चुनाव हार गए। जिसके बाद 2020 में उन्हें जम्मू-कश्मीर का लेफ्टिनेंट गवर्नर (LG) बना कर भेजा गया। ठीक इसी तरह 2017 के उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में BJP ने यहां के 7 में से 5 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज किया। वहीं 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ताबड़तोड़ रैलियों के बावजूद भाजपा यहां पर अपना खाता तक नहीं खोल पाई थी।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!