मिर्ज़ापुर में गंगा का रौद्र रूप, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा पानी...5 CM प्रति घण्टे की रफ्तार से बढ़ रहा वाटर लेवल

Edited By Imran,Updated: 02 Aug, 2025 01:15 PM

ganga s fierce form in mirzapur water level rises above danger mark

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में गंगा का रौद्र रूप जारी है। पिछले तीन दिनों से लगातार गंगा का पानी बढ़ रहा है। जिसकी वजह से अब पानी चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर के करीब पहुंच गया है। गंगा में जलस्तर लगातार 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।

मिर्ज़ापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में गंगा का रौद्र रूप जारी है। पिछले तीन दिनों से लगातार गंगा का पानी बढ़ रहा है। जिसकी वजह से अब पानी चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर के करीब पहुंच गया है। गंगा में जलस्तर लगातार 5 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
PunjabKesari
मिर्ज़ापुर में बाढ़ प्रभावित दो तहसील सदर तहसील और चुनार तहसील के दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ के कारण हजारों एकड़ फसल डूबने लगी हैं। सदर तहसील के हरसिंगपुर और मल्लेपुर गांव में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। वहीं कछवा थाना क्षेत्र के पिपराही, सबेसर और धानोता गांव में पुलिस द्वारा बाढ़ प्रभावित ईलाको में जायजा लिया जा रहा है। शहर में पक्का घाट डूब चुका है। गंगा में पानी बढ़ने के कारण घाट बड़ी तेजी के साथ डूबते जा रहे हैं।
PunjabKesari
जिला प्रशासन का कहना है कि आने वाले 4 से 5 दिन गंगा के पानी मे बढ़ोतरी की आसंका है। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार का कहना है। सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। बाढ़ के कारण कोई जनता को परेशानी नहीं हो इसको लेकर बाढ़ चौकी बनाया गया है। अधिकारियों की तैनाती की गई है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!